mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलामशहर-राज्य

रतलाम : नगर निगम चौराहे पर नगर निगम द्वारा खोदी गई सड़क पर नगर निगम की फ़ायर ब्रिगेट फंसी :देखिये वीडियो

रतलाम,21 अप्रैल (इ खबरटुडे)। दुसरो के लिए खोदे गये गड्ढे में खुद ही गिरने वाली कहावत का वास्तविक अर्थ बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहे पर देखने को मिला। जहां निगम चौराहे के सामने कुछ दिन पूर्व निगम द्वारा सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई सड़क में निगम की ही फ़ायर ब्रिगेट फ़स गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर निगम चौराहे से गुजरने वाले लोगो को रोचक दृश्य देखने को मिला। जहा बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइज करने के लिए निकली फ़ायर ब्रिगेट कुछ दिन पूर्व चौराहे पर नगर निगम द्वारा खोदी गई सड़क में फंस गई।

इस दौरान सड़क से गुजरने वाले यह दृश्य देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाये। कई लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर चुटकुलों से के साथ वीडियो को पोस्ट कर रहे है। वही इस दौरान निगम के कर्मचारी फ़ायर ब्रिगेट को निकालने के लिए मशक्त करते दिखाई दिये। इस दौरान फ़ायर ब्रिगेट को चौराहे पर ही खाली करना पड़ा। जिसके बाद फ़ायर ब्रिगेट गड्ढे से बाहर निकाली गई ।जिसके बाद शहर के अलग अलग क्षेत्रों सैनिटाइज करने का कार्य फिर से शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button