April 28, 2024

Lok Sabha Elections: कल दोपहर घोषित होगी लोकसभा चुनाव की तारीख, चुनाव आयोग की अहम बैठक में निर्णय

नई दिल्ली,15 मार्च(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार को नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पदभार संभाल लिया। चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds