May 12, 2024

MP IAS Transfer: लोक सभा चुनाव से पहले 9 और आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय गुप्ता बनाए गए उज्जैन कमिश्नर

भोपाल,15 मार्च(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। सुबह-सुबह 37 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद शुक्रवार को फिर नौ आईएएस अधिकारियों के ट्रासंफर आदेश जारी किए गए। उज्जैन संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय गोयल को हटा कर तकनकी शिक्षा, कौशव विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव बनाया है। वहीं, मध्य प्रदेश, श्रम आयुक्त संजय गुप्ता उज्जैन संभाग के कमिश्नर होंगे।

वहीं, ग्वालियर राजस्व मंडल के सचिव बनाने के कुछ घंटे बाद ही आदेश को संशोधित कर छोटे सिंह को ग्वालियर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है। ग्वालियर संभाग (राजस्व) अपर आयुक्त सपना निगम को ग्वालियर, राजस्व मंडल सचिव बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव राजीव रंजन मीना को विशेष कर्त्वस्थ अधिकारी सह आयुक्त संह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव ऋषि गर्ग को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना में अपर कलेक्टर, संजना जैन को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रेखा राठौर को खरगोन में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds