May 3, 2024

कांग्रेस के पूर्व विधायक शुक्ला समेत सैकड़ों पूर्व पदाधिकारी-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

भोपाल,19 अप्रैल(इ खबर टुडे)। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। शनिवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा, जब पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल सिंह रघुवंशी समेत उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के समक्ष भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति बीजेपी पार्टी करती है। परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का मतदान हुआ है, सभी जगह से अनुकूल परिणाम आएंगे। मोदी सरकार बनने जा रही है। मप्र में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में कमल खिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कमल नाथ पर तंज कसा और बोले कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकल कर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा माडल कितना खोखला है, सबने देखा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds