शहर-राज्य

बिहार में मंत्रियों के विभागों में हुआ फेरबदल, यह मिली जिम्मेवारी

Bihar News: बिहार में आम बजट आने से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने अपने मंत्रीमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया हैं। इसमें कई मंत्रियों के विभागों को घटा दिया और कई के बढ़ा दिया गया हैं। 28 फरवरी को बिहार का बजट जारी होगा।

बिहार की नीतीश कुमार 26 फरवरी को शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों को विभागों में बदला गया हैं। पहले के 15 मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया हैं। जिस मंत्री के पास ज्यादा विभागों की जिम्मेवारी थी उनको बदलकर दूसरे कों दे दिया हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल के इस्तीफे से खाली हुआ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जिम्मेदारी पर भी असर पड़ा है। गुरुवार को जारी सूची में इसी कारण 15 पुराने और नए सात मंत्रियों का नाम है। इन सभी मंत्रियों को 26 फरवरी को शपथ दिलाई थी और अब उनके विभागों में आंबटन किया गया हैं।

बिहार में मंत्रियों को मिले विभाग

सम्राट चौधरी- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
विजय कुमार सिन्हा- खान एवं भू तत्व विभाग
प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग
रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
मंगल पांडे- स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग

नीरज कुमार सिंह बबलू- लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग
नितिन नवीन- पथ निर्माण विभाग
जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
हरि साहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

कृष्ण नंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग
केदार गुप्ता- पंचायती राज विभाग
सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग
संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग

संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
डॉ. सुनील कुमार- पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
राजू कुमार सिंह- पर्यटन विभाग
मोतीलाल प्रसाद- कला संस्कृति एवं युवा विभाग

जीवेश कुमार- नगर विकास एवं आवास विभाग
विजय मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग
मंटू सिंह- सूचना प्रा वैधिकी विभाग
संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग

Back to top button