May 12, 2024

भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत पदाधिकारियों की हुई घोषणा,संजीव जैन प्रान्त उपाध्यक्ष नियुक्त

रतलाम,13 नवम्बर(इ खबर टुडे)। तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ गठित किया गया है। भारत तिब्बत समन्वय संघ के मालवा प्रांत अध्यक्ष प्रकाश रत्नापारखी ने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर राष्ट्रीय संगठनमंत्री नरेंद्र पाल सिंह भदौरिया की सहमति से मालवा प्रांत के पदाधिकारियों की घोषणा की है। रतलाम के संजीव जैन को प्रान्त उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Sanjeev Jain

प्रांत अध्यक्ष श्री रत्नापारखी ने प्रांत उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र मौर्य (खंडवा), प्रदीप अग्रवाल (उज्जैन), आनंद कानड़कर (इंदौर), संजीव जैन (रतलाम) उदय सिंह यादव (आगर मालवा), महामंत्री पद पर शिवेंद्र तिवारी (उज्जैन), कोषाध्यक्ष पद पर निर्माण सोलंकी (देवास), मंत्री पद पर मनोज जोशी (हाटपिपलिया), अरुण शर्मा (मंदसौर), महेश पूरी गोस्वामी (देपालपुर इंदौर), संतोष जोशी (शाजापुर) देवेंद्र सोनोने (धार), प्रचार व आईटी प्रभाग प्रांत संयोजक खगेश सिंह सेंगर (उज्जैन) कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र सिंह भदौरिया (इंदौर ), आशुतोष मीणा (उज्जैन), राजेश (बंटी)खंडेलवाल (महू ), राजाभाऊ भदाने (धार ), शंकरलाल चौहान (सांवेर इंदौर) अमित श्रीवास्तव (नीमच) को नियुक्त किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds