April 27, 2024

हंगामेदार रहा निगम का पहला समेलन

पुलिस बुलाने की आई नौबत,पार्टी में गुटबाजी हुई उजागर

रतलाम,30 मार्च (इ खबरटुडे)। नगर निगम की नई परिषद का पहला समेलन सोमवार को हंगामेदार रहा। निगम में विपक्ष तो मौन ही रहा परंतु सत्ताधारी पार्टी के पार्षदों ने ही अपने महापौर और निगम अध्यक्ष को छका दिया। पहले ही सत्र में नौबत पुलिस बुलाने तक पहुंच गई। हालांकि गहमागहमी के बीच ही महापौर ने बजट बढ़ा और आय-व्यय का ब्यौरा भी दिया।
नगर निगम का समेलन सोमवार सुबह महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ कि परिसर में चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंज उठी। महापौर जैसे ही बजट पढऩे के लिए उठी उसके पूर्व भाजपा की महिला पार्षद सीमा टांक ने आपत्ति ले ली। उन्होंने महापौर से बजट के साथ निगम की संपत्ति का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने की मांग की। इस बीच अन्य पार्षदों ने उन्हें समझा कर शांत करने की कोशिश की लेकिन श्रीमती टांक संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत करने की मांग पर अड़ी रही। बीच में कांग्रेस और भाजपा के कुछ अन्य पार्षदों ने भी दबी जुबान में महिला पार्षद को समर्थन दिया।
गहमा गहमी में पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई। महिला पार्षद को अगले समेलन में ब्यौरा देने का आश्वासन देने के बाद निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल ने महापौर से बजट बढऩे के लिए कहा। लेकिन महापौर के बजट पढऩे के पूर्व ही श्रीमती टांक ने दोबारा हंगामा कर दिया। इसके बाद निगमाध्यक्ष से सुरक्षा के लिए पुलिस बल को बुलवाया और महिला पुलिसकर्मी की मौजदगी में पार्षद को शांत रहने की हिदायत दी गई।
2 करोड़ बचत का अनुमान
माहौल शांत होने के बाद महापौर डॉ. यार्दे ने पहला बजट पढ़ा। इसमें 2 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक की अनुमानित बचत होने की उमीद जताई। बजट में विभिन्न मदों से कोई 3 अरब 7 करोड़ 80 लाख 75 हजार रुपए की आय जबकि 3 अरब 5 करोड़ 9 लाख 91 हजार रुपए का व्यय संभावित दर्शाते हुए 2 करोड़ 10 लाख 84 हजार रुपए की बचत अनुमानित की गई है। विपक्ष ने बजट के अध्ययन हेतु दो दिन का समय मांगा, लेकिन अध्यक्ष ने इसे रुपयों की बरबादी का कहकर तत्काल बहस करने के लिए कहा। अध्यक्ष के इस सुझाव का सत्तापक्ष के पार्षदों ने मेज थप-थपाकर समर्थन किया।
बजट के प्रमुख प्रावधान
टेपों-ऑटो स्टैण्ड निर्माण के लिए  -20 लाख रुपए
उद्यान में बच्चों के लिए खेलकूद उपकरण के लिए – 30 लाख
त्रिवेणी मेला –    10 लाख
रतलाम स्थापना महोत्सव     –    4  लाख
पोलोग्राउण्ड अ बेडकर भवन नवीनीकरण    -50 लाख
नई लेडर हाई लि ट    –    15 लाख
मेयर वेलफेयर क्लब     –    5 लाख

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds