April 18, 2024

निर्माणधीन मकान पर काम करने के दौरान ढही छत,एक की मौत,दो घायल

रतलाम,17सितम्बर(इ खबर टुडे)।जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़ियाखेड़ी में रविवार सुबह करीब 11 बजे जर्जर मकान की छत पर चढ़कर मकान तोड़ते समय मकान अचानक ढह गया। इससे मकान की छत पर काम कर रहे तीन मजदूर नीचे आ गिरे। एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को ताल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार देवीलाल पाटीदार का मकान जर्जर हो गया है। वह उसे तोड़कर नया मकान बनाने वाला था। पुराना जर्जर मकान तोड़ने के लिए तीन मजदूर छत पर चढ़कर तुड़ाई का कार्य कर रहे थे, तभी मकान अचानक ढह गया। इससे तीनों मजदूर रमेश पिता गोरधन मालवीय (40) निवासी और उसके साथी लखनसिंह पिता मंगलसिंह (19) व अर्जुनसिंह पिता भगवानसिंह (25) भी नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए।

रमेश की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई और लखन व अर्जुन घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमेश के ऊपर चार-पांच फीट मलबा आ गिरा था। वह मलबे के अंदर करीब आधे घंटे तक दब रहा। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर आलोट एसडीएम वीरसिंह चौहान व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का देखा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds