April 26, 2024

दैवेभो कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर नगर निगम में हड़ताल,कामकाज ठप्प

रतलाम,17 जुलाई (इ खबर टुडे )। सोमवार से नगर निगम रतलाम के 1500 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों की यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। हड़ताल के दौरान आकस्मिक सेवाओं, जलप्रदाय और सफाई को छोड़कर शेष सभी काम बंद है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों ने निगम परिसर में अपनी मांगो को लेकर जोरदार नारेबाजी की। निगम गेट के बाहर कर्मचारी धरना भी दे रहे है।
दैवेभों को नियमित करने और अन्य मांगो को लेकर निगम कर्मचरियों अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरु की है। हड़ताल के पहले दिन ही निगम परिसर में इसका असर नजर आया। निगम के विभिन्न विभागों के कार्यालय पुरी तरह सूने रहे। नगर निगम के सभी तरह के विभागीय काम पूरी तरह बंद रहे, इस दौरान अपने काम के लिए नगर निगम आने वाले लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
कर्मचारी नेता दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर जोरदार नारेबजी की। निगम गेट के बाहर टेंट लगाकर निगम कर्मचारियों ने दिनभर धरना भी दिया।  फिलहाल केवल रतलाम नगर निगम ही ऐसी है, जहां के कर्मचारी प्रदेशस्तरीय मुद्दे पर हड़ताल पर जा रहे है, प्रदेश की 11 नगर निगमों के कर्मचारियों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ रतलाम के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी के अनुसार हड़ताल अनिश्चतकालिन है।

दैवेभो कर्मियों को नियमित करने की मांग

कर्मचारी नेता दिनेश सोलंकी ने बताया कि सीएम की घोषणा के अनुरूप दैवेभो कर्मचारियों को स्थाईकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।  जब तक रतलाम में देवेभो कर्मचारियों को स्थाईकर्मी का दर्जा देकर शासन लाभ नहीं दिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds