April 26, 2024

देशभक्ति की भावना के साथ कार्य करने से ही देश का विकास संभव -प्रभारी मंत्री

जन अभियान परिषद् की कार्यशाला संपन्न

रतलाम 29जनवरी (इ खबरटुडे)। देशभक्ति की भावना के साथ कार्य करने से ही देश का विकास संभव है। यह बात प्रदेश के वन मंत्री एवं जिला प्रभारी सरताज सिंह ने आज जिला मुख्यालय पर जन अभियान परिषद् की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजमल जैन,,समाजसेवी चैतन्य काश्यप,कलेक्टर राजीव दुबे भी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने बरसों बाद भी हमारा देश विकसित क्यो नहीं हो सका। इस पर सभी लोगों को विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी में देशभक्ति का जज्बा नहीं है। इसी का परिणाम है कि हम देश के बारे में नहीं सोचते। सब स्वार्थी होकर स्वयं के लाभ-हानि के बारे में ही सोचते हैं। इस कारण हमारे देश के विकास की गति अत्यन्त ही धीमी है। उन्होंने इजराईल जैसे छोटे से देश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आम आदमी में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है। इस कारण आज इजराईल विकसित देशों की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में देश सेवा की भावना नहीं होगी तब तक हम विकास नहीं कर पाएंगे। प्रदेश में जन अभियान परिषद् गांवों और शहरों में स्वयसेवी संस्थाओं के माध्यम से कार्य कर समाज में देश सेवा की भावना जागृत करने का काम कर रही है। इससे नौजवानों में देश भक्ति का जज्बा जागृत होगा। उन्होंने कामना की कि जन अभियान परिषद का यह अभियान सतत् चलता रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को स्वर्णिम बनाने की दिशा में जन अभियान परिषद महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस मौके पर समाजसेवी चैतन्य काश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वैच्छिक संगठन आम जनता के लिए कार्य करता है। प्राचीन समय से हमारे देश में कई स्वैच्छिक संगठन समाज सेवा का कार्य करते चले आ रहे हैं। इन संगठनों के माध्यम से लोगों में समाज के प्रति जवाबदारी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश लोग अधिकारों की चिंता तो करते है किन्तुर् कत्तव्यों को भूल जाते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन को माडल के रूप में उतारा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गरीबों की चिंता करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। कलेक्टर श्री दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद समाज की उन्नति के लिए रचनात्मक कार्य कर रहा है। आम-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता

बजरंग पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी लोगों की जरूरतों को एक साथ पूरा नहीं कर सकती है इसके लिए जन भागीदारी आवश्यक है। जिला जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा कि रतलाम में प्रस्फुटन,स्पंदन और नवांकुर समितियां गांव-गांव में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। यह समितियां शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम तो कर ही रही है साथ में आमजन को गांव के विकास के लिए जन भागीदारी में भी प्रोत्साहित कर रही है। सभागीय समन्वयक वरूण आचार्य ने भी इस मौके पर संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दशरथ आंजना,नगर पालिका जावरा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला हाड़ा,पिपलौदा जनपद अध्यक्ष रतनलाल लाकड़, अशासकीय सदस्य तुषार कोठारी,श्रीमती अनीता कटारिया, मनोहर पोरवाल, रमेश मालवीय, अशोक चौटाला सहित बड़ी संख्या में समितियों के सदस्य उपस्थित थे। संचालन राजेश बरवा ने किया। अंत में जिला समन्वयक दीपक जगताप ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds