March 28, 2024

श्री भौमिक के अध्यक्ष बनने से पर्यटन उद्योग में आएगी तेजी

श्री भौमिक की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

उज्जैन/रतलाम,21 जनवरी (इ खबरटुडे)। भााजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक को म.प्र.पर्यटन विकास निगम काtapan ji 2 अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से जहां उज्जैन संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर व्याप्त हैं,वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग में तेजी आने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। श्री भौमिक की नियुक्ति से उज्जैन संभाग की पर्यटन क्षमताओं का पूरी तरह से दोहन किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भौमिक लम्बे समय तक उज्जैन के संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रुप में भी अनेक स्थानों पर कार्य कर चुके है। इस वजह से जहां गांव गंाव तक के भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका सीधा सम्पर्क हैं,वहीं वे इस पूरे क्षेत्र के चप्पे चप्पे से वााकिफ है। वर्तमान समय में पर्यटन ही एकमात्र ऐसा उद्योग है,जिसमें विकास की असीमित संभावनाएं है। श्री भौमिक के सुदीर्घ अनुभव के चलते इस क्षेत्र में मौजूद पर्यटन की समस्त क्षमताओं का दोहन हो सकेगा और पूरे संभाग में अनेक नए पर्यटन स्थल विकसित हो सकेंगे। श्री भौमिक की नियुक्ति से पूरे उज्जैन संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह व्याप्त है। उज्जैन,मन्दसौर,नीमच,रतलाम इत्यादि अनेक स्थानों से श्री भौमिक को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds