April 28, 2024

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री रतलाम में झंडा फहराएंगे

भोपाल,21जनवरी(इ खबरटुडे)। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन के लिए मंत्रियों, राज्यमंत्रियों और कलेक्टरों के जिलों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रतलाम में झंडावंदन करेंगे तो इंदौर में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता झंडा फहराएंगे।
शासन के आदेश के मुताबिक गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडावंदन के लिए –

  1. गृह मंत्री बाबूलाल गौर को रायसेन,
  2. जयंत मलैया को दमोह,
  3. गोपाल भार्गव को जबलपुर,
  4. डॉ. गौरीशंकर शेजवार को विदिशा
  5. सरताज सिंह को बैतूल,
  6. नरोत्तम मिश्रा को दतिया, विजय शाह खंडवा,
  7. गौरीशंकर बिसेन सिवनी,
  8. यशोधरा राजे सिंधिया ग्वालियर,
  9. पारसचंद्र जैन उज्जैन,
  10. राजेंद्र शुक्ल रीवा,
  11. अंतर सिंह आर्य अलीराजपुर,
  12. रामपाल सिंह सीहोर,
  13. ज्ञान सिंह शहडोल,
  14. माया सिंह भिंड,
  15. भूपेंद्र सिंह ठाकुर सागर,
  16. दीपक जोशी देवास,
  17. लालसिंह आर्य मुरैना,
  18. शरद जैन मंडला
  19. सुरेंद्र पटवा नीमच

इनके अलावा अशोकनगर, गुना, कटनी, अनूपपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शाजापुर, बड़वानी, आगर मालवा, डिंडौरी, झाबुआ, धार, उमरिया, राजगढ़, खरगोन, टीकमगढ़, मंदसौर, बुरहानपुर, छतरपुर, बालाघाट, हरदा, सिंगरौली, सीधी और नरसिंहपुर जिलों में कलेक्टर ही झंडा फहराएंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds