May 10, 2024

Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 132 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोगो के फसे होने की आशंका

अहमदाबाद,31अक्टूबर(इ खबर टुडे)। गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर करीब 400 लोग मौजूद थे। 233 मीटर लंबा यह पुल करीब सौ वर्ष पुराना था। हादसे में 132 लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश मेरजा ने 60 लोगों के मरने की ही पुष्टि की है जिनमें अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे हैं। करीब 50 लोग लापता हैं और लगभग 170 लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना के बाद वहां के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी सामने आए हैं तो वहीं राजनीति भी उफान पर है।

अहमदाबाद से 200 किलोमीटर दूर स्थित केबल पुल कल शाम 6.42 बजे उस समय ढह गया जब छठ पूजा के सिलसिले में करीब 400 लोग वहां मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार नदी के पानी में अब भी करीब 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लोगों को पानी में संघर्ष करते हुए देखा गया। सुबह तक 130 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है और 19 लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद से सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी अभियान चला रही है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी की सीएम ने अहमदाबाद से रवाना होते हुए कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है। विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक इस घटना में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

मोरबी में केबल ब्रिज लगभग 150 साल पुराना और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। करीब 7 महीने के लिए इस पुल को नवीनीकरण के लिए बंद कर दिया गया था। यह हाल ही में पांच दिन पहले 26 अक्टूबर को दोबारा खोला गया था। बता दें कि पुल तक पहुंचने के लिए 17 रुपये का टिकट भी था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds