MP में 1 लाख किलोमीटर में होगा नई सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को मिली मंजूरी

MP News: मध्य प्रदेश में आज पेश हुए वार्षिक बजट में लोगों के लिए कई बड़ी घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य में 100000 किलोमीटर में नई सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क परियोजना शुरू की है।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश में 4 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर में नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
2025-26 में 35 किलोमीटर सड़क निर्माण का रखा गया है लक्ष्य
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 3500 किलोमीटर नई सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। सरकार द्वारा इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।
वर्ष 2025-26 में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सड़क और पुल निर्माण हेतु लगभग 10000 करोड रुपए का बजट रखा गया है।
इसके अलावा पांच वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की स्पेशल ईस्ट प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
कनेक्टिविटी के साथ विकास के नए आयाम छूने में भी सरकार का यह फैसला काफी मदद करेगा। मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की लागत से 2025-26 में 3500 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
प्रदेश में बनाए जाएंगे 500 रेलवे ब्रिज
मध्य प्रदेश सरकार ने आज राज्य में 5 वर्षों में एक लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करने के अलावा रेलवे ब्रिज को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।
सरकार ने वार्षिक बजट के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में 500 रेलवे ब्रिज भी बनाए जाएंगे। रेलवे ब्रिज बनने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त पुल निर्माण योजना भी शुरू की जाएगी। इस योजना पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मध्य प्रदेश राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु सरकार द्वारा इस बार बड़े लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।