April 30, 2024

हरदा नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जैन की शानदार जीत

हरदा 07 जनवरी(इ खबरटुडे)। हरदा नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को 12990 वोटों से हराया। सुरेंद्र जैन को 27858 वोट और हरिमोहन शर्मा को 14868 वोट मिले। 35 पार्षद वाली नगर पालिका में 30 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की।एग्जिट पोल में भाजपा के नपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेंद्र जैन को 59.85% वोट मिलने की संभावना बताई गई थी, वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 37.65% वोट मिलना बताया गया था। एग्जिट पोल के दौरान 2.82 प्रतिशत मतदाताओं ने विकल्प के रूप में नोटा को पसंद किया था। इसमें से 418 वोट भाजपा को, 259 वोट कांग्रेस को और 23 वोट नोट को मिले।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds