May 18, 2024

सिंहस्थ से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

रतलाम,20मई (इ खबरटुडे)। सिंहस्थ में दान पुण्य और संत दर्शन कर रतलाम लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ३ महिलाओं सहित ५ की मौत हुई हैं। एक सामान्य घायल हुआ हैं। ये सभी रतलाम के निवासी थे। बडऩगर रोड ग्राम मौलाना नई जेल के पास पुलिया के नजदीक चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा इसी में दुर्घटना हुई बताई जा रही हैं।
बडऩगर थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई हैं। कार क्रमाकं एम पी 43 सी 4284 में सवार होकर रतलाम निवासी श्रद्धालुओं उज्जैन से रतलाम की ओर जा रहे थे। मौलाना पुलिया के नजदीक उनका वाहन नीचे उतरकर पुलिया से टकरा गया। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।

वाहन में सवार चालक फरीद पिता सलीम खान 30 साल , उषा डोगरा पति सतपाल 65 साल, प्रभा दवे पति प्रेम दवे 60 साल, अभय पिता देवनारायण 15 साल, आशा पति रवीन्द्र शर्मा 60 साल निवासी रतलाम की दुर्घटना में मौत हो गई। कार में सवार रूद्राक्ष पिता मोहनलाल 13 साल निवासी रतलाम मामूली घायल हुआ है। बडऩगर अस्पताल में मृतकों का शव परीक्षण करने के बाद उन्हें रतलाम के लिए रवाना कर दिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds