May 4, 2024

आठ बार के सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निधन

शुक्रवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

रतलाम,19 मई (इ खबरटुडे)। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व मंदसौर-जावरा संसदीय ln pandeyक्षेत्र से 8 बार सांसद रहे डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय का इंदौर के एक निजी अस्पताल में गुरूवार को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। डॉ. पाण्डेय वर्तमान में भाजपा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के पिता है। शुक्रवार को उनके निवास स्थान चुड़ी बाजार से अंतिम यात्रा निकलेगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पाण्डेय मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के एक मात्र सांसद थे जो कि लगातार जीत का रिकार्ड कायम कर चुके थे। जनसंघ की एक मात्र सीट मंदसौर-जावरा से उन्होने जीती थी। डॉ. पाण्डेय पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण अडवाणी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के करीबी रहे थे। वे 5,6,9,10,11,12,13 और 14 वी लोकसभा मे विजय रहते हुए उन्होने ऐतिहासिक रिकार्ड भी कायम किया था।
श्री पाण्डेय तब चर्चा में आए थे जब उन्हौने ने 1962 में पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ कैलाश नाथ काटजू को विधानसभा चुनाव में परास्त किया था। डॉ. पाण्डेय 1994 से 1998 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds