May 17, 2024

सिंहस्थ में ड्यूटी दे रहें प्रधान आरक्षक की हृदयघात से मौत

ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक गश खाकर गिरा

उज्जैन,20मई (इ खबरटुडे)। सिंहस्थ में ड्यूटी दे रहे एक प्रधान आरक्षक की हृदयघात से मौत हुई हैं। प्रधान आरक्षक सिंहस्थ शहर के नीलगंगा थाना में पदस्थ था। इसी प्रकार सिंहस्थ की ड्यूटी देने अन्य जिलें से आए आरक्षक को ड्यूटी के दौरान गश आ गए। गिरने से उसे चोंट लगी हैं।
सिंहस्थ में दोतरफा आसमानी कहर का सामना व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को करना पड़ रहा हैं। इनमें सर्वाधिक प्रभावित पुलिस विभाग के कर्मचारी हो रहे हैं। गर्मी के कारण तापमान 45 डिग्री पार जा रहा हैं। विपरीत हालात में भी पुलिस कर्मचारी कर्तव्य में लगे हुए हैं। ऐसे ही कर्मनिष्ठ प्रधान आरक्षक सुनील माहेश्वरी की ड्यूटी सिंहस्थ क्षेत्र में लगी थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें हृदयघात हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधान आरक्षक माहेश्वरी मूलत: देवास जिले के बागली से उज्जैन पदोन्नति पर आए थे। 45 वर्षीय माहेश्वरी सिंहस्थ में अपनी विशेष सेवाएं दे रहे थे। इसी प्रकार देवास जिले से सिंहस्थ की ड्यूटी देने आए आरक्षक राजेश तिवारी दत्त अखाड़ा क्षेत्र में पदस्थ किए गए थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान दोपहर मेें वे गश खाकर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोंट आई हैं। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds