May 1, 2024

सात दिन में 13 लाख से अधिक खसरा-खतौनी का वितरण

महोत्सव की गतिविधियों में उत्साहपूर्ण जन-भागीदारी

भोपाल 3 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। खेती की नई तकनीकों और ज्ञान के प्रसार से कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिये 25 सितंबर से चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी कृषि महोत्सव में बीते 7 दिन के दौरान लगभग 13 लाख 18 हजार खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व अभिलेख का वितरण किया गया। महोत्सव के दौरान चलाई जा रही गतिविधियों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी हो रही है।

कृषि महोत्सव में पिछले 7 दिन में विशेष पोषण आहार दिवस में 2 लाख 23 हजार किलो ग्राम से अधिक अनाज एकत्रित हुआ है। लगभग 9 हजार से अधिक गाँव में कृषि क्रांति रथों के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीकों और विशेषज्ञों की सलाह का लाभ दिलवाया गया है। इसके अलावा 7 हजार 300 से अधिक कृषक शिविर लगाये गये, जिनमें लगभग 4 लाख 90 हजार किसान ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का लाभ लिया। किसानों को सूरजधारा, अन्नपूर्णा और बीज ग्राम योजना में कृषि किट का भी वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा लगभग 87 हजार पौध और एक लाख से अधिक उद्यानिकी किट का वितरण किया गया।

महोत्सव में पशुओं के इलाज और पशुपालन संबंधी शिविर भी लगाये जा रहे हैं। इनसे अभी तक 11 लाख से अधिक पशु चिकित्सा एवं पशुपालन किट वितरित किये गये हैं। लगभग 32 हजार स्वाईल हेल्थ कार्ड भी वितरित किये गये हैं। मिट्टी परीक्षण के लिये 55 हजार से ज्यादा नमूने लिये जा चुके हैं। बलराम तालाब योजना में 1,600 से ज्यादा नवीन कार्य शुरू किये। मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना में किसानों को 800 से अधिक भ्रमण करवाकर उन्हें खेती के आधुनिक स्वरूप से परिचित करवाया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds