July 1, 2024

सभी बड़े खिलाडि़यों को क्रीड़ा भारती से जोड़ा जाए: काश्यप

क्रीड़ा भारती के कार्य को पूरे देश में पहुॅचाने का लक्ष्य

रतलाम ,16 अप्रैल(इ खबरटुडे)। क्रीड़ा भारती की अखिल भारतीय बैठक सोमवार को हेली रोड नई दिल्ली स्थित गौरी सदन पर सम्पन्न हुई। इसे सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, मप्र राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि सभी बड़े खिलाडि़यों को क्रीड़ा भारती से जोड़ना चाहिए।उन्होंने विद्यालय स्तर के सभी विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने हेतु कार्य करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के कार्य को देश के सभी क्षेत्र में पहुॅचाने का लक्ष्य भी रखा गया। बैठक में झारखण्ड के धनबाद में दिसम्बर माह में होने वाले क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पालक अधिकारी अनिल ओक ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश से कार्य में जुटने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी सहित अन्य अ.भा. पदाधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed