Mp New flyover भोपाल-इंदौर हाइवे पर बनेंगे दो बड़े फ्लाईओवर, लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Mp New flyover:मध्यप्रदेश के बजट में जिन तीन फ्लाइओवर को मंजूरी दी गई है। उनमें से एक भोपाल की बेहद व्यस्ततम सडक़ लिंक रोड नंबर-1 के व्यापमं चौराहे पर 53 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। करीब पौन किमी लंबे इस नए फ्लाइओवर के बनने से वल्लभ भवन, जेल पहाड़ी आने.जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा करीब 300 करोड़ रुपए से 38 सडक़ों का निर्माण भी होगा। इनमें ज्यादा सडक़ें शहर की है। इन सभी कार्यों को लेकर सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही आगे टेंडर प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जैसे ही कार्य किए जाने को लेकर फर्म को टेंडर अलाट होता है तो उसके बाद तुरंत प्रभाव से कार्य शुरु हो जाएगा।
…बजट में मिली करोड़ों की मंजूरी
बतां दें कि एमपी की मोहन सरकार का दूसरा बजट आज सदन में पेश हो गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट मेंं महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई हैं तो वहीं साथ में अगले 5 साल में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सडक़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे।
—बनेंगे स्टेट हाइवे
बजट में तीन नए फ्लाईओवर को लेकर मंजूरी दी गई है इनमें से दो बड़े फ्लाईओवर भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर बनाए जाएंगे। एक फ्लाईओवर फं दा के पास 37.70 करोड़ रुपए और दूसरा सूखी सेवनिया के पास 48.58 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जाएंगे। इन दो फ्लाईओवर बनने के बाद भोपाल से इंदौर के बीच का सफ र और भी आसान और सुगम हो जाएगा।