रतलाम

शहर काजी खुर्शीद अली का निधन

रतलाम 9 जून (इ खबर टुडे)। शहर काजी खुर्शीद अली का सोमवार सुबह 10.45 बजे निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे। फेफड़ो मे तकलीफ के कारण वे चार दिन से जनक हॉस्पिटल मे भर्ती थे। डॉ.खंडेलवाल तथा डॉ. सैयद की देखरेख मे उनका उपचार चल रहा था। पोते वासिफ काजी ने बताया काजी हाउस से जनाजा सोमवार शाम 5.30 बजे निकलेगा और लक्ष्मीनगर काजीकुआ स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। शहर काजी के निधन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, एसपी डॉ. जी.के. पाठक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी काजी हाउस पहुंचे।

Back to top button