May 16, 2024

राज्य स्तरीय सिंहस्थ साधिकार समिति द्वारा 602 करोड़ रूपये के 104 नये कार्य स्वीकृत

उज्जैन,25 मार्च (इ खबरटुडे) । सिंहस्थ-2016 के लिये राज्य स्तरीय सिंहस्थ साधिकार समिति द्वारा 602 करोड़ रूपये के 104 नये कार्य स्वीकृत किये गये हैं। विगत 28 फरवरी को मुख्य सचिव अंटोनी डीसा की अध्यक्षता में साधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसके पूर्व संभाग स्तरीय साधिकार समिति में संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तोर की अध्यक्षता में उक्त प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इस मंजूरी के बाद प्रस्ताव राज्य स्तरीय साधिकार समिति में रखे गये।
मेला अधिकारी अविनाश लवानिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सभी स्वीकृतियां सैध्दान्तिक रूप से दी गई है, सक्षम स्वीकृति सम्बन्धित विभाग की प्रयिा अनुसार वित्त विभाग द्वारा गठित स्थायी वित्त समितिवित्तीय व्यय समिति परियोजना परीक्षण समिति द्वारा प्राप्त की जायेगी। समिति की बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी। बैठक में विभागवार स्वीकृत किये गये कार्यों की जानकारी इस प्रकार है-
जल संसाधन विभाग- गऊघाट से लाल पुल बांयी तरफ 880 मीटर घाट निर्माण लागत 10.97 करोड़ रू., गऊघाट से लाल पुल दांयी तरफ 830 मीटर घाट निर्माण लागत 10.40 करोड़, विक्रान्त घाट मरम्मत कार्य, सुनहरी घाट मरम्मत कार्य 0.277 करोड़, त्रिवेणी बैराज से कालियादेह तक स्टापडेमों के आसपास एवं पुलों के आसपास गाद एवं जलकुंभी हटाना लागत 3.21 करोड़, वर्षा ऋतु पश्चात घाटों से सील्ट हटाना, जलकुंभी हटाना घाटों की सूक्ष्म मरम्मत लागत 1.74 करोड़,
नोट- उक्त कार्यों की सैध्दान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। डीपीआर तैयार की जाकर वास्तविक आंकलन करने को कहा गया है।
लोक निर्माण विभाग– नईखेड़ी से रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग  लागत 0.67 करोड़ (स्वीकृत), हरिफाटक ब्रिज मार्ग से महाकाल मन्दिर इंटरप्रीटेशन पहुंच मार्ग 9.47 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई, विभाग प्राक्कलन का परीक्षण करेगा), उजैन-आगर मार्ग पर कोयला फाटक से मकोड़ियाआम चौराहा तक मार्ग निर्माण लागत 12.66 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई, विभाग प्राक्कलन का परीक्षण करेगा), विक्रम कीर्ति मन्दिर एवं परिसर का विकास एवं जीर्णोध्दार कार्य लागत 5 करोड़ (सैध्दान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई), मुंगी चौराहा से तीन बत्ती चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण फोरलेन लागत 5.66 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई), हरिफाटक ब्रिज से क्षिप्रा ब्रिज तक दोनों ओर पेवर ब्लॉक नाली निर्माण लागत 2 करोड़, नानाखेड़ा परिसर में छूटे हुए भाग का डामरीकरण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य लागत 1.22 करोड़, प्रायवेट बसों हेतु बस स्टैण्ड का निर्माण 2 करोड़, चौरासी महादेव मन्दिरों का जीर्णोध्दार एवं शेष शासकीय मन्दिर 43 का जीर्णोध्दार    10 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई यूडीए कार्य करेगा), मंगलनाथ मन्दिर के द्वितीय चरण का कार्य लागत 9.37 करोड़, मंगलनाथ मन्दिर के शेष बचे घाट का निर्माण 1.41 करोड़, गढ़कालिका मन्दिर में बाहरी परिसर का विकास लागत 0.5 करोड़, कालभैरव मन्दिर के बाहरी परिसर का विकास 0.2 करोड़, अस्थायी रेस्ट हाऊस-5 लागत 1 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई), अस्थायी वीआईपी रेस्ट हाऊस-5 लागत 1.5 करोड़, जावरा फाटक से सालाखेड़ी तक फोरलेन लागत 26 लाख (पीडब्ल्यूडी अपने मद से करवायेगा), आगर रोड कोयला फाटक से मकोड़ियाआम लागत 12.23 करोड़, बेगमबाग रोड लागत 9.47 करोड़, मंगलनाथ मन्दिर पर पीलिया खाल नाले पर लागत 5.57 करोड़।
लोक निर्माण सेतु संभाग- रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट को जोड़ने वाली विद्यमान रपट को ऊंचा करना लागत 0.82 करोड़, ओखलेश्वर से विक्रान्त भैरव तक क्षिप्रा नदी पर पुल    लागत 9.5 करोड़ (सैध्दान्तिक स्वीकृति दी गई)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग– गऊघाट पर भण्डार गृह के पास रेस्ट हाऊस निर्माण लागत 0.97 करोड़।
नगर निगम उज्जैन – महाकाल मन्दिर परिसर के सामने चौक का सौंदर्यीकरण हेतु भूमि एवं भवन अधिग्रहण की मुआवजा राशि 10.26 करोड़ (पूर्व में स्वीकृत राशि के अतिरिक्त), मंगलनाथ एवं भैरवगढ़ क्षेत्र के स्थायी अखाड़ों कीव्यवस्था, दत्त अखाड़ा एवं महाकाल क्षेत्र के स्थायी अखाड़ों की व्यवस्था लागत 1.95 करोड़, त्रिवेणी मोक्षधाम की विकास योजना लागत 1 करोड़, रूद्र सागर स्थित विक्रमादित्य टीले का सौंदर्यीकरण लागत 4.92 करोड़, नानाखेड़ादेवासगेट बस स्टैण्ड का विकास लागत 1.2 करोड़, शहरी क्षेत्र के शौचालय, मूत्रालय आदि का सुधार लागत 1.25 करोड़, निगम कर्मचारियों हेतु वायरलेस सेट लागत 2.77 करोड़, सफाई व्यवस्था हेतु राशि 5.76 करोड़, शहर उज्जैन  एवं मेला क्षेत्र में स्थायी एवं अस्थायी संकेतक लागत 4.88 करोड़, क्षिप्रा नदी पर फ्लोटिंग इंटेक (पेन्टून ब्रिज)    लागत 0.2 करोड़, नदी के पानी को स्वच्छ बनाने हेतु ओजोनेशन लागत 10 करोड़।
मेला कार्यालय- मेला कार्यालय का प्रशासकीय व्यय लागत 4.09 करोड़, मेला क्षेत्र में यात्रियों के विश्राम स्थल लागत 2 करोड़, यात्रियों का बीमा लागत 5 करोड़, सेटेलाईट टाऊन 7.21 करोड़, आईटी सॉल्यूशन लागत 6.43 करोड़, वाहन किराया एवं ईंधन लागत 1 करोड़, झोन कार्यालय- 6 सेक्टर कार्यालय-22 लागत 20.56 करोड़ (उक्त सभी कार्य स्वीकृत किये गये)।
गृह विभाग– भीड़ प्रबंधन लागत 29.16 करोड़, पुलिस बल की आवासीय आवश्यकताएं लागत 25.26 करोड़, विभिन्न स्थापनाओं हेतु आवश्यकताएं (थाने, सेक्टर, रेंज, पूछताछ केन्द्र, अग्निशमन आदि) लागत 3.94 करोड़, वाहन एवं उपकरण क्रय लागत 10.47 करोड़, विभिन्न अनुरक्षण एवं लघु निर्माण कार्य लागत 1.1 करोड़, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण एवं सामग्री लागत 4.25 करोड़, अन्य व्यय (दूरभाष, विद्युत एवं जल, लेखन) लागत 5.43 करोड़, उजैन नगर नवीन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का निर्माण लागत 48.17 करोड़ (उक्त सभी कार्य स्वीकृत किये गये)।
जनसम्पर्क विभाग– ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में सिंहस्थ पर केन्द्रित प्रदर्शनी लागत 0.30 करोड़, ई-मेगजीन लागत 0.06 करोड़, सिंहस्थ की वेब साइट एवं सोशल मीडिया का उपयोग लागत 0.25 करोड़, सिंहस्थ का प्रचार-प्रसार ब्रांडिग लागत 20 करोड़, इंडियन डायसपोरा में प्रचार-प्रसार लागत 8 करोड़, एलईडी वाल का उपयोग लागत 3 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रचार-प्रसार लागत 25 करोड़, प्रकाशन लागत 3 करोड़ (उक्त सभी कार्य स्वीकृत किये गये)।
म.प्र.राय पर्यटन विकास निगम- म.प्र.राय पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रस्तावित किये गये 16 कार्यों, जिनकी लागत 4 करोड़ 12 लाख रुपये है, को स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला पंचायत- जिला पंचायत द्वारा पंचक्रोशी यात्रा के आयोजन के लिये 13 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी लागत 5 करोड़ 42 लाख रूपये है।
संस्कृति विभाग– सिंहस्थ पूर्व की योजना- संग्रहालय की स्थापना लागत 15 करोड़, विक्रम कीर्ति मन्दिर का नवीनीकरण लागत 5 करोड़, उजैन के प्राचीन प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण 5 करोड़, विक्रय केन्द्रों की स्थापना लागत 5 करोड़, मालवी लोकधुन आधारित सिग्नेचर टयुन लागत 0.25 करोड़, उपवन एवं प्रदर्शनी दीर्घा का निर्माण लागत 2 करोड़ (स्वीकृति प्रदान की गई, संशोधित स्वरूप में प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ), उजयिनी की साज-सजा लागत 0.75 करोड़, पुस्तक प्रकाशन लागत 0.25 करोड़, सिंहस्थ के दौरान की योजनाएं- अस्थायी मंचों एवं परिसर का निर्माण, चलित मंच, प्रदर्शनी एवं कार्यशाला, कला उत्सव आदि के लिये 15 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई।
म.प्र.सड़क विकास निगम
बैठक में म.प्र.सड़क विकास निगम के कार्यों पर चर्चा उपरान्त उजैन से बड़नगर मार्ग पर रामघाट से चन्दूखेड़ी तक टूलेन से फोरलेन तक चौड़ीकरण का कार्य एवं उज्जैन -आगर-झालावाड़ मार्ग के दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ीकरण कार्य ग्राम जैथल से घोंसला तक के कार्य के लिये बीओटी की शर्तों का परीक्षण कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
इन्दौर संभाग के कार्य
बैठक में संभागायुक्त इन्दौर द्वारा प्रस्तावित किये गये कार्यों में से मोरटरक्का ओंकारेश्वर मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण लागत 12.75 करोड़ तथा मोरटक्का ओंकारेश्वर मार्ग से एक्वाडक एवं एक्वाडक्ट से इन्दौर-खंडवा राजमार्ग तक पहुंच मार्ग लागत 4.67 करोड़ को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में लिये गये अन्य निर्णय
राज्य स्तरीय साधिकार समिति में निर्णय लिया गया कि जल संसाधन विभाग के खान नदी के डायवर्शन के अतिरिक्त सभी निर्माण कार्य जून-2015 तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। टाटा लेदर के द्वारा इफ्लुएंट के ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जायेगी। मीडिया सेन्टर का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जायेगा। लाईट एण्ड साउण्ड शो म.प्र.पर्यटन विकास निगम द्वारा तैयार होगा। नगर निगम द्वारा निर्मित कंवेंशन सेन्टर का प्रबंधन एवं संचालन संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds