May 20, 2024

रतलाम नगर में दो सड़क हादसौ में दो लोगो की दर्दनाक मौत

रतलाम,29 जनवरी(इ खबरटुडे)। नगर में अचानक हुए अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगो की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाओं में करीब करीब 15 मिनिट के दरमियान हुई। पहली दुर्घटना दो बत्ती चौराहे पर करीब 8 बजे तथा दूसरी घटना सैलाना ब्रीच पर करीब 8. 20 पर हुई ,इन दोनों हादसों में दो पहिया वाहन चालको की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में कुछ समय में दरमियान के बीच में दो सड़क दुर्धटनाये हुई. जिसमे पहली घटना नगर के मुख्य चौराहे दो बत्ती पर रात करीब 8 बजे एक तेज़ रफ्तार आइसर ट्रक ने दो पहिया वाहन चालक मनीष पिता राजेंद्र जोशी उम्र 45 निवासी विष्णुपूरी इंद्रलोक नगर को रोद दिया। जिससे उनकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं कुछ समय बाद हुए हादसे में सैलाना ब्रीच पर एक बस ने एक्टिवा चालक लक्ष्य पिता दीपक भारद्वाज उम्र 17 निवासी इन्द्रानगर को रौंद दिया जिससे दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इन हादसों की जिम्मेदार कही ना कही नगर निगम
आज दोपहर में ई खबर टुडे पर नगर की यातायात व्यवस्था की स्थति को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी,जिसमे आज नगर निगम दवारा नगर में मुख्य मार्ग को आज सुबह से बिना किसी जानकारी के बंद कर दिये गए जिससे पुरे नगर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई गई और शाम होते होते ये दो हादसे हो गए। इधर दोनों मृतको को जिला अस्पताल लाया गया जहा उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चूका है दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों के चालक फरार हो गये है,पुलिस  ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.और जांच कर रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds