May 20, 2024

नगर निगम की लापरवाही से लड़खड़ाई नगर की यातायात व्यवस्था

रतलाम,29 जनवरी(इ खबरटुडे)। जहां अभी तक नगर निगम की कार्य कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान होती आई है वही आज रतलाम नगर निगम की लापरवाही के चलते सम्पूर्ण नगरवासियो के साथ नगर के एसपी अमित सिंह व अन्य तीन आईपीएस अधिकारी भी परेशान दिखाई दिये । बारिश के बाद शहर की सड़के पहले ही दम तोड़ चुकी है,ऐसे में नगर निगम की कार्यप्रणाली से परेशानी ओर अधिक बढ़ जाती है।सोमवार को कलेक्टोरेट से कोर्ट चौराहे जाने वाले मार्ग पर लगे जाम से आम के साथ खास भी परेशान हुए। छत्रीपुल पुलिया के पास के वैकल्पिक मार्ग के बंद होने से यातायात का पुरा दबाव कलेक्टोरेट मार्ग पर आ गया।कलेक्टोरेट से नगर निगम जाने वाले मार्ग पर करीब 1 बजे यातायात में रतलाम एस पी अमित सिंह का वाहन फस गया। एस पी अमित सिंह के साथ प्रोबिशनरी आई पी एस अमित तोलानी, ओर नवागत जावरा सी एस पी आशुतोष बागड़ी (आई पी एस) भी साथ थे। यातायात सुधारने के लिए एसपी अमित सिंह सहित सभी आई पी एस सड़क पर उतर गए। खुद वाहनों को रोक कर यातायात को सुचारू करवाया।

एस पी अमित सिंह ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। एस पी ने बताया कि सड़क खुदाई ओर मार्ग बंद करने से पहले पुलिस विभाग को जानकारी नहीं दी जाती है,जिसके कारण यातायात प्रंबधन में परेशानी आती है। इस सबंध में एसपी सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराने और पशु अस्पताल वाले मार्ग को खोले जाने की बात भी कही है। एसपी सिंह ने व्यवस्था दुरुस्ती करने की बात कही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds