May 20, 2024

रतलाम :जिले में नहीं थम रहा कोरोना का क़हर ,शनिवार को भी 25 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,28 नवंबर( (इ खबरटुडे)। जिले में नये मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बावजूद अधिकांश लोग बाजारों में मास्क और सोशल डिटेन्सिंग की अनदेखी करते देखे जा रहे है। शनिवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 25 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के कस्तूरबा नगर के 44 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 57 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 29 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, श्री राम नगर के 23 वर्ष के पुरुष, नाइयों की गली मोहन टॉकीज की 58 वर्षीय महिला, कोठारी वास की 25 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 17 वर्षीय युवक, ग्राम दंतोडिया की 45 वर्षीय महिला, शिवगढ़ के 38 वर्षीय पुरुष,रतलाम गुलमोहर कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, नोलायपुरा के 63 वर्षीय पुरुष, टीआईटी रोड की 35 वर्षीय महिला, ग्राम रत्ता गढ़ खेड़ा के 20 वर्षीय युवक ,ग्राम मोया खेड़ी ढोढर के 55 वर्षीय पुरुष, रतलाम गांधीनगर के 57 वर्ष पुरुष, है जावरा कोठी बाजार की 50 वर्षीय महिला 53 वर्षीय पुरुष, रतलाम की शास्त्री नगर की 45 वर्ष की महिला, धान मंडी के 74 वर्षीय पुरुष, जावरा संजय कांप्लेक्स की 24 वर्ष की महिला, रतलाम काटजू नगर के 60 वर्षीय पुरुष ,सिद्धांत चलम एक्सटेंशन के 32 वर्षीय पुरुष, कालूखेड़ा के 30 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds