May 16, 2024

रतलाम:जिले में चार कोरोना मरीजों की छुट्ठी होने से पहले आये चार और नए मरीज

रतलाम,06 जुलाई (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने वाले मरीजों के साथ लगातार नए मरीज भी सामने आ रहे है। जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में सोमवार सुबह स्वास्थ विभाग के सर्वे के दौरान चार लोगो के सैम्पल पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद प्रशासन सभी मरीजों से जुड़े लोगो की सूची तैयार करने में लगा है। वही सभी मरीजों के निवास स्थल को कंटेनमेंट कर सैनिटाइज किया गया।

आज आये पॉजिटिव मरीजों में दो टाटा नगर क्षेत्र से ,एक जावरा फाटक महावीर नगर ,एक अलकापुरी क्षेत्र के है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। फ़िलहाल सभी का स्वास्थ स्थिर बताया जा रहा है।वही आज दोपहर मेडिकल कॉलेज से 4 कोरोना के पेशेंट डिस्चार्ज हुए है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds