September 22, 2024

मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी,मुंबई की भागती-दौड़ती जिंदगी पर ब्रेक

मुंबई,05अगस्त (इ खबरटुडे)।महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 4.55 मीटर के हाई टाइड की चेतावनी जारी की है।

मुंबई-गोवा पुल हादसे में 15 शव बरामदmumbai and goa
राज्य सरकार ने बुधवार को मुंबई-गोवा पुल ढह जाने की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पुल ढहने की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की। वहीं पुल बहने से लापता हुए 22 लोगों में से अभी तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। ये सभी दो बसों में सवार थे।

वहीं परिवहन मंत्री दिवाकर राओटे ने हादसे का शिकार हुई दोनों बसों के कर्मचारियों के आश्रित को या तो नौकरी या 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

भारी बारिश से लोगों का हाल-बेहाल
वहीं राज्य के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। लगातार बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश से मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है।

तेज बारिश का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा हैं। कई ट्रेनें अपने समय पर नहीं पहुंच पा रही है। वहीं भारी बारिश से मोनो रेल के परिचालन पर भी असर पड़ा है। गोदामों और दुकानों में पानी भरने से कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें, मुंबई में मानसून के पहले के दो महीनों में इसकी औसत बारिश का 75 प्रतिशत बारिश हुई है।

You may have missed