September 22, 2024

मिशन तिरंगा के तहत शहर में लगे 65 हजार तिरंगे

यूथ ऑफ इंडिया व एबीवीपी ने माना आभार

उज्जैन,18 अगस्त(इ खबरटुडे)। यूथ ऑफ इंडिया व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रयास से स्वतंत्रता दिवस पर शहर में करीब 65 हजार तिरंगे लगे है। मिशन पूरा करने का श्रेय शहरवासी और मीडिया को जाता है।

यूथ ऑफ इंडिया प्रमुख उवर्षी जैन ने बताया कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पांच माह से मुहिम चला रहे थे। जागरूकता के लिए कई आयोजन किए। इस दौरान करीब 5 हजार लोगों को सील लगाई और 25 हजार लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए संकल्प पत्र भरे।

 

मुहिम के चलते जनसहयोग से इकठ्ठा किए गए 35 हजार तिरंगे लोगों को वितरित किए।13660 तिरंगे पुलिस, प्रशासन, पार्षद बिनू कुशवाह,राजश्री जोशी, माया त्रिवेदी, संजय कोरट, महावीर जैन, अशोक जैन चायवाला, आलोक एरन, अमय आपटे, संदीप कुलश्रेष्ठ ने बांटे है। दुकानों से करीब 15 हजार तिरंगे अतिरिक्त बिके है। इस तरह करीब 65 हजार तिरंगे लगे है। मिशन पूरा होने पर एबीवीपी ग्रुप की जैन, निशांत कुरील, यश गांधी, नेहा गांधी, मोहनीश खोबरागड़े, श्रूति जैन, रिया बघेल, सौरभ गर्गे, परख जोशी आदि ने मीडिया व शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

बस्ती में बांटी मिठाई, लगाए तिरंगे
उप प्रमुख सद्धार्थ गुंजाल ने बताया कि एबीवीपी के साथ सबसे पहले फ्रीगंज ब्रिज के पास कुष्ठ बस्ती में हर घर पर तिरंगा लगाकर लड्डू बांटे गए। बाद में कॉलोनियेां में तिरंगे लगाए गए। टॉवर पर राहगिरों को करीब पांच हजार तिरंगे वितरित किए। वहीं नागदा, देवास के मुंजाखेड़ी और मऊ में भी ग्रुप के प्रयासों से मिशन तिरंगा के तहत हजारों तिरंगे लगे है।

You may have missed