रतलाम

मामूली विवाद में दी पति पत्नी ने जान

ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

रतलाम,13 मार्च(इ खबरटुडे)। समधनों के बीच हुई मामूली कहासुनी को दुल्हा दुल्हन ने इतनी गंभीरता से लिया कि दोनो ने एक साथ पटरी पर कूद कर जान दे दी। यह हृदयविदारक हादसा गुरुवार दोपहर शहर के ईश्वर नगर इलाके में हुआ। मृत पति पत्नी के विवाह को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंकज पिता गणपतलाल सोलंकी 22 तथा ज्योति पति पंकज 20 राम रहीम नगर में रहते थे और दोनो पडोसी थे। उन्होने अन्तरजातीय प्रेम विवाह किया था,जिसे दोनो परिवारों ने अपनी स्वीकृती भी दे दी थी। उनका विवाह १७ फरवरी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत हुआ था। विवाह के बाद उनका जीवन सामान्य रुप से चल रहा था। लेकिन आज दोपहर करीब १२ बजे पंकज व ज्योति की माताओं में किसी  बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। दोनो समधनों में हुई कहासुनी पति पत्नी को इतनी नागवार गुजरी कि वे सीधे रेलवे लाइन पर पंहुच गए और पटरी से जा रही एक मालगाडी के आगे कूद गए। पंकज ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड दिया,जबकि ज्योति गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया,लेकिन करीब दो घण्टे बाद उसकी भी मौत हो गई।
माणकचौक पुलिस ने दोनो की मौत पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Back to top button