May 18, 2024

महाकाल मंदिर में एक दिन पहले ही मनी दीपावली

उज्जैन,29 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भस्म आरती के साथ दीपावली मनाई गई। इस दौरान पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। पुजारियों ने भगवान महाकाल की फुलझड़ि‍यों से आरती की। इसके साथ रुप चतुर्दशी पर भगवान को स्नान कराने के बाद उठटन लगाया गया।

वर्षों से चली आ रही ये परंपरा आज भी निभाई गई

भस्म आरती के बाद महाकाल के आंगन में अनार और चकरियां भी चलाई गईं। इसके साथ ही भगवान को 56 भोग लगाया गया। शहर में हर त्योहार की शुरुआत महाकाल के मंदिर से की जाती है और वर्षों से चली आ रही ये परंपरा आज भी निभाई गई। महाकाल में अन्नकूट का भोग लगाने के बाद अब शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds