देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

मतभेद भुलाकर फिर साथ आए भाजपा-शिवसेना, लोकसभा, विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे

मुंबई,18फरवरी(इ खबरटुडे)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। भाजपा और शिवसेना ने लोकसभा, विधानसभा चुनाव में साथ साथ लड़ने का ऐलान कर दिया हैे। इस गठबंधन की घोषणा के साथ ही उन कयासों पर लगाम लग गया है, जिसमें इस बार भाजपा और शिवसेना द्वारा लोकसभा चुनाव अलग अलग लड़े जाने की आशंका जताई जा रही थी।

सोमवार को दोनों ही पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम देवेंद्र फणनवीस और शिवसेना प्रमुख उद्भव ठाकरे मौजूद थे।सीएम फणनवीस ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना 23 सीटों पर वहीं भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रेस कांफ्रेस के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ किया कि लोकसभा की तर्ज पर ही विधानसभा चुनाव में भी दोनों ही पार्टियां साथ साथ चुनाव लड़ेंगी। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।इस बीच अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से 45 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा।

Back to top button