भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रक्तदान शिविर में 40 यूनिट एकत्र

रतलाम,24 मई (इ खबरटुडे)।कोरोना वैश्विक महामारी के चलते भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमे 40 लोगों ने रक्तदान किया।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बंटी बोहरा ने बताया कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण देश में लगातार सेवा प्रकल्प आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से राशन पैकेट (मोदी किट) लगभग 3000 कीट का वितरण किया गया।
इसके साथ शहर के जरूरतमंदों को संपूर्ण लाक डाउन अवधि में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से संपूर्ण शहर में भोजन के पैकेट वितरण का कार्य किया जा रहा है। उसी कड़ी में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमे कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह से रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर मानव सेवा समिति के संस्थापक ज्ञानमल सिंगावत ,अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अनीता कटारिया, गोविंद काकानी, निर्मल कटारिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।