April 27, 2024

भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन है-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ने रिहा होने के बाद कहा

भोपाल27 अप्रैल (इ खबरटुडे)। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की साजिश का शिकार हुई हैं। प्रज्ञा को आज न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। मालेगांव ब्लास्ट केस में बाॅम्बे हाईकोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत दे दी।

जमानत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन है। सबसे पहले पी चिदंबरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का उपयोग किया था। साध्वी ने देश के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे 9 साल से जेल में थी और जेल में रहते अपनी बात नहीं रख पाई।

उन्होंने कहा कि अभी मैं अर्धमुक्त हुई हूं और अच्छे इलाज के लिए स्‍वतंत्र हुई हूं। मैं अपने आत्मबल की वजह से जिंदा हूं। प्रज्ञा ने कहा कि विधर्मी लोग ही भगवा आतंकवाद का सहारा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एटीएस ने उन्हें प्रताड़ित किया। उनके अनुसार वर्तमान सरकार में न्याय हो रहा है। उन्होंने जमानत के लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds