mainखबरे जिलों सेदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बुधवार दोपहर कांग्रेस की आखिरी सूची जारी होगी

खरगोन,06 नवम्बर(इ खबरटुडे)। मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि बुधवार दोपहर को कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। प्रदेश में अभी कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।

विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो तय करेंगे वह निर्णय सभी के लिए मान्य होगा।

भगवानपुरा और भीकनगांव विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ ही पूरी पार्टी है। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button