September 29, 2024

फोरलेन की खामियों को जानेंगे मंत्री-विधायक

21 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री लेबड़ से नयागांव तक करेगें दौरा

रतलाम, 12 जुलाई (इ खबरटुडे)। फोरलने निर्माण में हुई खामियों को अब प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री स्वयं देखेंगे। उनके साथ 8  विधायकों का दल भी फोरलन का जायजा लेगा और निरीक्षण कर उपने सुझाव देगा। निरीक्षण के बाद खामियों के दुर करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

लेबड-नयागांव फोरलेन मौत का हाइवे घोषित हो गया है। लेबड़ से नयागांव तक निर्मित फोरलेन की विभिन्न खामियों का निरीक्षण 21 जुलाई को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह क्षैत्र के 8   विधायको के साथ  करेगें। ज्ञातव्य है कि फोरलेन निर्माण के बाद इस पर दुर्घटनाओं में सैकड़ो लोगों की जाने जा चुकी है । फोरलेन को तय मानको के अनुसार नही बनाए जाने का मुद्दा भी क्षैत्र के विधायक लगातार उठाते आ रहे है। फोरलेन को मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया मौत का हाइवे करार दे चुके है। जावरा विधायक महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा ने भी लोक निर्माण मंत्री को क्षेत्र में फोरलेन की खामिया पत्र लिखकर बताई है। विधायको के लगातार मुद्दे उठाने के बाद विधान सभा अध्यक्ष के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री फोरलेन गुजरने वाली प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र के विधायको को साथ लेकर 21 जुलाई को फोरलेन का निरीक्षण करेगें। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश सड़क प्राधिकरण के अधिकारी भी रहेगें। निरीक्षण के दौरान निकलने वाली खामियों को दूर करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

ये विधायक रहेंगे मौजूद

लेबड़ से नयागांव तक आठ विधानसभा क्षेत्र से फोरलेन गुजरती है। इन सभी विधायको को साथ लेकर लोक निर्माण मंत्री सड़क का निरीक्षण करेगें। इन विधायको में जावरा विधायक महेन्द्र सिह कालूखेड़ा, शहर विधायक पारस सकलेचा, रतलाम ग्रामीण विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नीमच के विधायक खुमानसिंह शिवाजी , जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक विजेन्द्र सिंह मालाहेड़ा शामिल है।

जिले में इन खमियो पर रहेगा ध्यान

जिले मे भी फोरलेन का करीब 100 किलोमीटर का हिस्सा आता है जिसमे सिमलावदा, सातरूंडा से लगाकर ढोढर तक का क्षेत्र शामिल है। इन हिस्सों में से रतलाम नगर और ग्रामीण विधायक फोरलेन की खामियां बताएंगे वहीं जावरा विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा 19 बिंदुओं पर लोकनिर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित करवाएगें। जिनमें भीमाखेड़ी फाटक पर फोरलेन कम्पनी की लापरवाही से हुई मौतो में मुआवजा देने, अरनिया पीथा मंडी के सामने चौराहे बनाकर हाई मास्क लगाने, मीनाखेड़ी, लसुडिया नाथी, रिंगनोद चौराहे, लुहारी चौराहे पर हाई मास्क लगाने, बरगढ़ फंटे से नयागांव तक प्रत्येक गांवो में धौसवास की तरह अंडर ब्रिज बनाने, जावरा चौपाटी पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग शामिल है। श्री कालूखेड़ा ने बरगढ़ फंटे से नयागांव तक दोपहिया वाहनो  एवं पैदल राहगीरो के लिए मीटर एक्सट्रा रोड़ जो कि नियमानुसार बनना थी के नही बनने पर कम्पनी को तत्काल बनाने के निर्देश देने, डिवाईडर तोडकर रास्ते बनाए गए उन्हे बंद करने,  टोल प्रांरभ से पहले कम्पनी द्वारा पौधे नही लगाए जाने पर कम्पनी से जुर्माना वसूलने की भी मांग की है।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds