May 6, 2024

पीछे बैठने की बात पर महिला पार्षद बिफरी

कार्यक्रम के दौरान किया हंगामा

रतलाम,25 जुलाई (इ खबरटुडे)। भाजपा में आतंरिक कलह और अनुशासनहीनता के मामले बढते ही जा रहे है।  स्थानीय काटजू नगर में बुधवार को सीमेंट क्राकींट कार्य के भूमिपूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम  में पीछे बैठने की बात पर एमआईसी सदस्य महिला पार्षद सरिता लोढा बिफर गई और पूर्व गृह मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजुदगी में ही हंगामा कर दिया। उक्त महिला पार्षद ने निगम के कार्यक्रमों में महिला पार्षदों के अपमान का आरोप भी लगाया। पूर्व गृहमंत्री ने पार्षद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इस पर उन्हे भी महिला पार्षद के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस घटनाम से पूर्व गृहमंत्री भी इतने नाराज हो गए कि उन्होने ऐसे विवादों के चलते भविष्य में निगम के कार्यमों में नहीं आने की बात तक कह डाली।

ण बुधवार को निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल के वार्ड में सीमेंट क्राकंीट रोड के भूमिपूजन का कार्यक्रम था। इस मौके पर पूर्वगृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर शैलेन्द्र डागा, आरडीए अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, नेता पक्ष पवन सोमानी आगे की पंक्ति में बैठे थे। जबकि लोक निर्माण  समिति प्रभारी सरिता लोढा अन्य महिला पार्षदों के साथ पीछे की पंक्ति में बैठी थी। भूमिपूजन के लिए जब वरिष्ठ नेताओं ने शुरुआत की तो निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल ने लोक निर्माण समिति प्रभारी सरिता लोढा को भी आगे बुलाया,लेकिन तभी वे बिफर गई और महिला पार्षदों के अपमान का आरोप लगा दिया। जानकारी के अनुसार एमआईसी सदस्य श्रीमती लोढा ने वरिष्ठ नेताओं को सुनाते हुए कहा कि सब काम आप ही ने कर लिया है तो अब हमारी क्या जरुरत है। महिला पार्षद के इस तरह आक्रोश में आने से पार्टी के नेता सहित उपस्थित सभी जन हैरान रह गए। वे यहीं नहीं रुकी उन्होने कहा कि निगम के कार्यक्रम में महिला पार्षदों को हमेशा दुसरी पंक्ति में बैठाकर अपमान किया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पूर्व गृह मंक्षी हिम्मत कोठारीने महिला पार्षद को सार्वजनिक रुप से इस तरह का व्यवहार करने के लिए टोका तो महिला पार्षद ने उन्हे कह दिया कि मैं आपसे नहीं कह रही हूं। कार्यकम  में इस तरह के हंगामें से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भी नाराज हो गए और उन्होने भी कह दिया कि यदि इस तरह के विवाद होते है तो आगे से वे निगम के कार्यक्रमों में नहीं आएगें।

पूरे घटनाम के बाद पार्टी के भीतरी मामलों की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि महिला पार्षद की नाराजगी की वजह मात्र पीछे बैठना नहीं थी बल्कि इसके पीछे गुटीय विवादों का कारण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा की दो महिला पार्षदों में गुटीय विवादों के चलते विवाद हुआ था और उनके बीच जुतम पैजार की नौबत आ गई थी।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds