रतलाम

निर्दलीय अरुण पुरोहित होंगे भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज के सामने होगी घोषणा
रतलाम,20 नवंबर (इ खबरटुडे)। शहर सीट से निर्दलीय चुनाव लड रहे डॉ.अरुण पुरोहित भाजपा में शामिल होंगे। वे भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके भाजपा में प्रवेश की घोषणा मुख्यमंत्री के समक्ष होगी।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के  मुताबिक डॉ.अरुण पुरोहित से भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से चल रही थी। आखिरकार डॉ पुरोहित ने भाजपा को समर्थन देने पर सहमति दे दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंच पर वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
कांग्रेस द्वारा ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारे जाने से भाजपा के रणनीतिकार लगातार इस प्रयास में थे कि ब्राह्मण वोटों का ध्रुवीकरण कांग्रेस के पक्ष में ना हो सके। इसी रणनीति के तहत डॉ पुरोहित को भाजपा में लाने की रणनीति बनाई गई. हांलाकि भाजपा को यह दांव उलटा भी पड सकता है। डॉ.पुरोहित सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष है। उनके भाजपा में शामिल होने से जातीय समीकरण कितने प्रभावित होंगे,इसका आकलन आने वाले कुछ दिनों में ही हो सकेगा।

Back to top button