May 3, 2024

जल्द हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा,गुटीय संतुलन साधने वाला नेता होगा जिलाध्यक्ष

रतलाम,18 फरवरी (इ खबरटुडे)। लम्बे समय से अटका पडा भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का मामला अब सुलझने के करीब है। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा आगामी दो हफ्तों में हो सकती है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक रतलाम के भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। भाजपा हाईकमान रतलाम जिलाध्यक्ष के पद पर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहता है,जो गुटीय संतुलन को साध सके और संगठन में नई जान फूंक सके। भाजपा सूत्रों की माने तो चयन के अंतिम दौर पर में अब मात्र तीन चार बचे है,जिनमें से किसी एक के नाम पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक किसान आयोग में इश्वरलाल पाटीदार की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष पद अब किसी पाटीदार नेता की नियुक्ति की संभावना समाप्त हो गई है। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद की दौड में राजेश परमार,महिला नेत्री क्रान्ति जोशी,जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला और जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि के नाम चर्चाओं में हैं। संगठन में जावरा के वरिष्ठ नेता कान्हसिंह चौहान के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक श्री चौहान की छबि गुटीय राजनीति से दूर संगठन की रीति नीति पर चलने वाले नेता की है।
भाजपा के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि रतलाम की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति में वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी और शहर विधायक चैतन्य काश्यप दोनो के किसी एक नाम पर सहमत होने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में संगठन चाहता है कि जो नया जिलाध्यक्ष बने वह दोनो वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता रखने वाला होना चाहिए।     जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सबसे बडी योग्यता यही देखी जा रही है। इस मापदण्ड पर कौन खरा उतर पाएगा,इसकी जानकारी तभी मिल पाएगी,जबकि पार्टी हाइकमान द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष पद के तमाम दावेदार अपने अपने राजनीतिक आकाओं को साधने में जुटे है,ताकि उनका नाम अंतिम चयन में आ सके। सूत्रों का दावा है कि यह सस्पेन्स जल्दी ही दूर हो जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds