mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

उपचुनाव: तीसरे राउंड के नतीजों के बाद मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस ही आगे

भोपाल,28 फरवरी (इ खबरटुडे)। प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अशोक नगर के मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब बढ़त बना ली है। कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 1381 वोटों से आगे हो गए हैं। जबकि मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर में कांग्रेस के उम्मीदवार 766 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जबकि पहले राउंड में 105 वोटों की बढ़त थी, इसमें बीजेपी को 3905 और कांग्रेस को 3800 वोट मिले थे। जबकि कोलारस में कांग्रेस ने पहले राउंड में बढ़त बनाई है। पहले राउंड के बाद कांग्रेस को 247 और बीजेपी को 201 वोट मिले हैं। 46 वोटों की मामूली बढ़त के साथ कांग्रेस की शुरुआत हुई है। दोनों सीट पर 24 फरवरी को वोट डाले गए थे। कोलारस में 70.40% और मुंगावली में 77.05% मतदान हुआ था।

-कोलारस उपचुनाव में वोटों की गिनती के लिये 23 राउंड होंगे, जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड कराई जाएगी। कोलारस उपचुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही उपचुनाव के रिजल्ट पर सीएम शिवराज और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसे आगामी विधानसभा चुनावों के पहले सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

-कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों जिलों के कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा कर मतगणना की जानकारी ली। उन्होंने मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने को कहा है। इसके पहले कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग-रूम से ईवीएम को बाहर निकाला गया था।

-कोलारस की मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज, बायपास रोड पर हो रही है। मुंगावली में वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में कराई जा रही है। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिये 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल के लिये एक-एक माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और 2 अन्य कर्मचारी को तैनात किया गया है।

-इस प्रकार दोनों स्थानों पर 70-70 कर्मचारी ईवीएम में डाले गये वोटों की गिनती करवाएंगे। सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में मतगणना होगी।

Back to top button