May 7, 2024

प्रदेश में पिछले आठ सालों में जो विकास हुआ है पहले कभी नहीं हुआ- मुख्यमंत्री श्री चौहान

रतलाम में 1.96 करोड़ रूपए लागत का तरण ताल लोकार्पित

तलाम 24 जुलाई (इ खबरटुडे)।   प्रदेश में पिछले आठ सालों में जो विकास के कार्य हुए है उससे पहले कभी नहीं हुए। बिजली,सड़क और सिंचाई के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। गांव,गरीब और किसानों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। गरीबों को एक दिन की मजदूरी में महीने भर का राशन देने का काम भी प्रदेश सरकार ने किया है। उक्त विचार  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को रतलाम में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। रतलाम भ्रमण के दौरान शहर में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्रीजी का आत्मीय अभिनन्दन किया। रतलाम शहर की जनता की ओर से रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विष्णु त्रिपाठी ने मुख्यमंत्रीजी को साफा बांधा और शाल एवं श्रीफल भेंट कर एक पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि गत आठ वर्षों में लगातार मेहनत कर प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के उद्देश्य से तीसरे कार्यकाल में भी जनता की सेवा करने के लक्ष्य को लेकर यह यात्रा प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख से अधिक बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार गांव,गरीब और किसानों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से किसानों को समर्थन मूल्य पर बोनस व शून्य प्रतिशत दर पर कृषि ऋण देने जैसे निर्णय सरकार ने लिए है। अटल ज्योति अभियान के तहत प्रदेश के नागरिकों को 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। गरीबों के बिजली बिल माफ किए गए है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिटी सेन्टर स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे तरण ताल का फीता काटकर लोकार्पण किया।उन्होंने नगर पालिक निगम रतलाम व्दारा एक करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस तरण ताल की नाम पट्टिका का अनावरण किया और तरण ताल के अन्दर जाकर उसका अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह तरण ताल रतलाम की तैराक प्रतिभाओं के लिए अनुपम सौगात है। उन्हें यहां अपनी प्रतिभा को संवारने और निखारने का अवसर सुलभ होगा तथा वे विभिन्न तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेकर देश व प्रदेश में जिले का नाम रौशन कर सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रभात झा, नगरीय प्रशासन एवं विकास राज्यमंत्री मनोहर ऊँटवाल,मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डा.मोहन यादव,चैतन्य काश्यप,महापौर  शैलेन्द्र डागा,रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी,पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया,पूर्व मंत्री  हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक डा.राजेन्द्र पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित,भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदकुमारसिंह चौहान,जिला पंचायत मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष  मदनलाल राठौर, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधनासिंह अन्य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।इस मौके पर संभागायुक्त अरूण पाण्डेय,आईजी वी.मधुकुमार,कलेक्टर राजीव दुबे,डीआईजी  सतीश सक्सेना,पुलिस अधीक्षक डा.जी.के.पाठक सहित गणमान्य नागरिक,अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds