May 17, 2024

आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी

रतलाम 7 मार्च  (इ खबरटुडे)। अखबार में प्रकाशित खबर के सिलसिले में अपर कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने नगर निगम अध्यक्ष कक्ष के राजनैतिक उद्देश्य के लिए उपयोग को प्रथम दृष्टया आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन माना है। इस बारे में अपर कलेक्टर ने अध्यक्ष नगरपालिक निगम दिनेश पोरवाल और आयुक्त नगरपालिक निगम  सोमनाथ झारिया को नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधितों से अपना स्पष्टीकरण 8 मार्च 2014 को दोपहर 12 बजे के पूर्व अनिवार्यत: प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण नियत दिनांक व समय में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds