September 22, 2024

स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनेगा 15 दिवसीय भव्य कार्यक्रम के रूप में

निकलेगी तिरंगा यात्रा

रतलाम 06 अगस्त (इ खबरटुडे)।स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगाठ पर दिनांक 9 अगत 2016 से 23 अगस्त 2016 तक पूरे भारत वर्ष में उत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। सभी माननीय सांसद 15 अगस्त से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालकर शुभकामनाऐं देगे।

यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन निकाली जायेगी। 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता प्राप्त करने हेतु शहीदों एवं बलिदान देने वालों को स्मरण कर देश भक्ति की भावना फैलायी जायेगी। इसके माध्यम से देश की अनेकता एवं विविधता को प्रदर्शित किया जायेगा। देश के प्रधानमंत्री आजादी की यात्रा का उदघाटन शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म स्थली भाबरा (आजाद नगर) आलीराजपुर से करेगे।

देश के केन्द्रीय मंत्री एवं महत्वपूर्ण नेता ऐतिहासिक महत्व के स्थानों जैसे-जलियावाला बाग, चौरा-चोरी, सेल्युलर जेल, साबरमती आश्रम, दाडी इत्यादि का दौरा करेगें। महिला मंत्री 18 अगस्त (रक्षाबंधन)को जवानों को राखी बांधेगी और उनकी दीर्घायु की कामना करेगी। शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, भुतपूर्व सैनिक आदि के रिश्तेदारों का सम्मान किया जायेगा। देश के सभी महत्वपूर्ण स्मारकों को तिरंगे से जगमग करते हुए खादी के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जायेगा। स्कुलों एवं कॉलेजो में महापुरूषों के जीवन और इतिहास पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी वाद विवाद, चित्रकला और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जायेगा। नगरीय मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में दादा-पोता दौड़ और दादी-पोता दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
राष्ट्रगान से संबंधित आदेशों का कड़ाई से पालन करें

शासन द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन के समस्त विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहां गया हैं कि भारत के राष्ट्रगान संबंधी आदेशों को कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रगान के संबंध में गृह मंत्रालय से जारी किये गये आदेशों का सख्ति से पालन कराये जाने के निर्देश दिये है।

 

You may have missed