February 1, 2025

शिवराज के कैबिनेट का हुआ विस्तार ,शपथ समारोह में मंत्रियों ने ली शपथ

Eb5flrUXYAAaAUG

भोपाल,02 जुलाई,(इखबर टुडे)। मध्यप्रदेश में एक बड़े मंथन के बाद आखिरकार गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का विस्तार शुरू हुआ . सुबह 11 बजे भोपाल में इस विस्तार में करीब दो दर्जन मंत्री शपथ ले रहे है। शपथ समारोह में अब तक करीब 15 मंत्रि शपथ ले चुके है।

जानकारी के अनुसार राजभवन में शपथ समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों में गोपाल भार्गव ,जगदीश देवड़ा,बिसाहूलाल सिंह ,विजय शाह ,यशोधरा राजे सिंधिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह ,विश्वास सारंग, इमरती देवी ,महेंद्र सिंह सिसोदिया ,प्रेम सिंह पटेल ,ओमप्रकाश सकलेचा ,अरविंद भदौरिया ,प्रभुराम चौधरी ,प्रद्युमन सिंह तोमर,मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग,राजवर्धन सिंह, भारत सिंह कुशवाह ,गिराज दंतोडिया , भूपेंद्र सिंह ,रामकिशोर, रामखेलावन पटेल, इंद्र सिंह परमार शपथ ले चुके है।

विधायक मोहन यादव उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहें चुके है। वही हरदीप सिंह डंग सुवासरा से दो बार विधायक रहे और सरपंच ,जिला पंचायत सदस्य भी रहे चुके है। बदनावर से तीन बार विधायक रह चुके ज्योतिराज सिंधिया. खेमे के राजवर्धन सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र से दूसरी बार विधायक रहे भारत सिंह कुशवाह ने मंत्री पद की शपथ ली।

शिवराज की नई टीम में 33 मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें 28 मंत्री और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

You may have missed