September 29, 2024

विधायक काश्यप के हाथो हुआ मंदिर जीर्णोद्धार का शुभारंभ

14.60 लाख रूपए किये जाएगे खर्च

रतलाम,24 सितम्बर (इ खबरटुडे)।जैन कालोनी स्थित श्री बलवंत सरस बिहारी मंदिर जल्द ही नए स्वरूप में दिखाई देगा। इसके जीर्णोद्धार का विधायक राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। यह कार्य धर्मस्व विभाग द्वारा प्रदत्त 14.60 लाख रूपए की राशि से किया जाएगा।

मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम के आरंभ क्षेत्रवासियों ने श्री काश्यप का स्वागत किया। मंदिर के बाहर पूजा अर्चना की गई इस दौरान जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, कपिल व्यास, प्रकाश मूणत, राजेश तिवारी, निलेश गांधी, अजय मूणत, अशोक मूणत, रत्नसार लुनिया, मेघ कुमार लुनिया, शैलेन्द्र वोरा, सौरभ भंडारी, विजय लुणावत, धर्मेन्द्र व्यास, हर्ष दशोत्तर, राजकुमार सुराणा, राजेश कटारिया, उपेन्द्र व्यास, हेमन्त मूणत आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds