mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर सायकल रैली व हाकी मैच 29 अगस्त को

रतलाम,28 अगस्त(इ खबरटुडे)। भारत के राष्ट्रीय खेल हाकी के महान जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त 2019 को खेल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मुकुल जाय बैंजामीन ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 7.45 बजे सायकल रैली शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।

तत्पश्चात नेहरू स्टेडियम पर एक मैत्री मैच भी खेला जाएगा। प्रातः 10 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम को प्रारम्भ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त खिलाडी (महिला/पुरुष) तथा वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button