mainउज्जैनखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

उज्जैन में जुलूस के दौरान विवाद, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्‍जैन,06दिसम्बर(इ खबरटुडे)। शहर में एक जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस एक क्षेत्र विशेष में जाने के प्रयास में विवाद हो गया। जब जुलूस में शामिल लोगों को पुलिस ने रोका तो विवाद आरंभ हो गया।

इसके बाद लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के एक दर्जन से अधिक गोले छोड़े। इसके बाद हालात नियंत्रित हुए। यह विवाद महाकाल मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तोपखाना क्षेत्र में हुआ।.

Related Articles

Back to top button