mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कई हिस्सों में बटा हुआ सड़क पर पड़ा मिला महिला का शव, रात भर रौंदते रहे वाहन,

आगरा,24 अगस्त(इ खबर टुडे)। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां गांव मुढ़हेरा के नजदीक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया। रात में शव रोड़ पर ही पड़ा रहा। गाड़ियां शव के ऊपर से होकर गुजरती रही। शव इतना क्षत-विक्षत हो गया कि उसे समेटकर उठाया गया। सड़क पर मांस के टुकड़े दिखाई दे रहे थे।

महिला का शव कई हिस्सों में बंट गया
कॉन्स्टेबल धीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जिस हालत में डेड बॉडी मिली है। उससे लग रहा है कि कई वाहन शव को कुचलते हुए गुजरे हैं। इससे मृतका का शव कई हिस्सों में बंट गया। शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे।

रात में शव को ऊपर से गुजरते रहे वाहन
स्थानीय लोगों को सुबह घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने की पुलिस घटनास्थ पर पहुंची। थाना पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Back to top button