mainइंदौरदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

Crime/इंदौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, वीडियो से पकड़ाया आरोपी

इंदौर,07 फरवरी (इ खबर टुडे)। शांतिनगर(मूसाखेड़ी) में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है।इंटरनेट मीडिया पर बदमाश का वीडियो भी वायरल हो रहा है।आजादनगर थाना पुलिस ने उसको गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी मूसाखेड़ी क्षेत्र में शराब तस्करी करता है।रहवासियों का आरोप है पुलिस ने कायमी से इन्कार कर दिया था। वीडियो वायरल करने के बाद सीपी ने पुलिस भेजी।

बच्ची की मां नहीं है और दादी व पिता के साथ रहती है। शनिवार को दादी काम पर और पिता शराब पीने चला गया था।अपराह्न करीब 5 बजे आरोपित रवि बच्ची के घर में घुस गया और धमका कर खाट के नीचे पटक दिया। उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्‍ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया।पड़ोस में रहने वाले छोटू ने आरोपी का वीडियो बनाया और शोर मचाया तो वहां से भाग गया।

आरोप है कि शांतिनगर के रहवासी थाने शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।शनिवार रात रवि को हिरासत में ले लिया लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।क्षेत्र के कांग्रेस नेता राकेश सिलावट ने सीपी हरिनरायाणाचारी मिश्र को शिकायत की तो रविवार दोपहर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी की मनोस्थिति ठीक नहीं है। उसका बच्ची के घर आना जाना था।दादी और पिता की अनुपस्थिति में अक्सर बच्ची के घर जाता था। उसकी बहन ने कईं बार आपत्ती भी जताई थी। पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके मकान की जानकारी जुटा रही है। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा।

वीडियो जारी करने में किसका हाथ

मासूम से ज्यादती का वीडियो जारी हो गया। बताते हैं रहवासियों ने कार्रवाई न करने पर जानबूझ कर वीडियो सब जगह प्रसारित किया है। पुलिस का दावा है कि सबसे पहले रवि को छोटू नामक युवक ने देखा था। उसके शोर करने पर वह भागा था। सिलावट का कहना है वीडियो रवि के साथी ने बनाया था। वह भी क्षेत्र में शराब तस्करी करता है। टीआइ के मुताबिक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button