1 March 2025 gold silver rate: आज फिर सोने चांदी के दाम हुए कम, जाने केरेट के हिसाब से आज सोने, चांदी का भाव

आज फिर सोने चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 479 रुपए गिरकर 85114 रुपए पर आ पहुंचा है। कल सोने का भाव 85593 रुपए पर रुका हुआ था इसी प्रकार 19 फरवरी को 10 ग्राम सोने का रेट 86733 रुपए का आल टाइम हाई रहा।
चांदी के भाव
1 किलो चांदी की कीमत आज कल से 1447 रुपए कम हुई है आज चांदी का भाव 93601 रुपए प्रति किलो पर आ पहुंचा है। कल चांदी का भाव 95048 रुपए प्रति किलोग्राम था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। उस समय चांदी 99150 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी थी।
आज भारत में 18 कैरेट सोना, 22 कैरेट सोना, 24 कैरेट सोने के भाव
आज भारत में 24 कैरेट सोना 85114 रुपए प्रति 10 ग्राम , 22 कैरेट सोना आज 77964 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना आज 63836 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
साल 2025 की 1 तारीख से आज तक सोना 8952 रुपए महंगा हुआ है।
साल 2025 की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट सोने का दाम 8952 रुपए बढ़कर 85114 रुपए तक पहुंच चुका है. 1 जनवरी को सोने के भाव 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
1 जनवरी 2025 को चांदी का भाव 86017 रुपए प्रति किलो ग्राम था .आज चांदी के भाव 93601 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. और अगर हम साल 2024 में सोने की बात करें तो 1 जनवरी 2024 से लेकर पूरे साल में सोना 12810 रुपए महंगा हुआ था.
भारत के शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86830 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 79580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86820 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 79740 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86980 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
कोलकता में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86830 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
बेंगलुरु ,हैदराबाद, केरल, पुणे में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
बेंगलुरु ,हैदराबाद, केरल, पुणे में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86830 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
वडोदरा , अहमदाबाद में आज सोने के भाव
वडोदरा , अहमदाबाद मैं आज 22 कैरेट सोना 79640 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86880 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर और लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
जयपुर, लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 79740 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86980 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोयंबटूर,मदुरई ,विजयवाड़ा में आज सोने के भाव
कोयंबटूर ,मदुरई ,विजयवाड़ा में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86830 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
पटना में आज 22 कैरेट सोना 79640 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86880 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
नागपुर में आज सोने का भाव
नागपुर में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना 86830 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
चंडीगढ़ में आज 22 कैरेट सोना 79740 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86980 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सूरत में आज 22 कैरेट सोना 79630 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86870 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
भुवनेश्वर में आज सोने का भाव
भुवनेश्वर में आज 22 कैरेट सोना 79590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86 820 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
इस साल में सोने का भाव 90 हजार रुपए से ऊपर जाने की आसार
सोना खरीदते समय रखें यह ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ है सोना ही खरीदे। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड लगाया हुआ होता है इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानि एच यू आई डी कहते हैं।
Vietjet airline: 11 रुपये में विदेश यात्रा करने का मौका, वियतजेट एयरलाइन ने दिया तगड़ा ऑफर